भारत की प्रमुख ऐतिहासिक गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची
भारत की प्रमुख ऐतिहासिक गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची- : भारत की प्रमुख गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची: (List of Historic Caves of India in Hindi) अजंता गुफाएं (विश्व विरासत स्थल): सह्याद्रि पहाड़ी में स्थित 29 गुफ़ाओं (घोड़े की नाल के आकार में) के इस समूह की खुदाई 200 ई. पू. और 7वीं शताब्दी के बीच दो रूपों में की गई थी- चैत्य-5 (मंदिर) और विहार-24 (मठ)। इस घाटी की तलहटी में ‘वाघूर’ नदी बहती है। अंजता की गुफ़ाओं का मुख्य आकर्षण भित्ति चित्रकारी है। अजंता की गुफाएं प्रमुखतः बौद्ध धर्म (महायान शाखा) द्वारा प्रेरित चित्रकला से ओतप्रोत हैं। इसमें से सर्वाधिक महत्वपूर्ण चित्रों में जातक कथाएं हैं, जो बोधिसत्व के रूप में बुद्ध के पिछले जन्म से संबंधित विविध कहानियों का चित्रण करते हैं। यहाँ ब्राह्मण एवं जैन धर्म का भी समावेश होता हैं। गुफा संख्या 16 (मरणासन्न राजकुमारी) एवं 17 (चित्रशाला, निर्माण-हरिषेण द्वारा) ही गुप्तकालीन हैं। अजन्ता में ‘फ़्रेस्को’ तथा ‘टेम्पेरा’ दोनों ही विधियों से चित्र बनाये गए हैं। यूनेस्को द्वारा 1983 से अजंता को विश्व विरासत स्थल घोषित क...
Comments
Post a Comment