दुनिया के 10 सबसे ऊँचे पर्वत

Top 10 tallest mountains in the world


By-Amit Sharma

आप सभी को यह तो पता ही होगा कि माउंट एवेरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत हैं लेकिन इसके बाद दूसरा बड़ा पर्वत बहुत कम लोग ही जानते होंगे। आइये जानते हैं इन बड़े बड़े और ऊँचे पर्वतों कि बहुत ही सुन्दर जानकारियां।

1. माउंट एवरेस्ट (Mount Everest)

पर्वत शिखर: एवरेस्ट
देश: नेपाल (चीन और नेपाल के बीच अन्तराष्ट्रीय सीमा)
ऊंचाई (मीटर में): 8848 मीटर (29,029 फीट)
प्रथम आरोहण: 29/05/1953 (नेपाल के तेन्जिंग नॉरगे के साथ न्यूज़ीलैंड के एडमंड हिलेरी)
माउंट एवरेस्ट दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था, नेपाल में इसे स्थानीय लोग सागरमाथा(स्वर्ग का शीर्ष) के नाम से जानते हैं, वहीँ तिब्बत में इसे ‘चोमोलंगमा’ (पर्वतों की रानी) कहते हैं। वैज्ञानिक सर्वेक्षण में कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई प्रतिवर्ष 2 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रही है। इसके शिखर की ऊंचाई मौसम के हिसाब से कम-ज्यादा होती रहती हैं (सितम्बर में सबसे ज़्यादा तथा मई में पश्चिमोत्तर से बहकर आने वाली जाड़े की तेज़ हवा के कारण घटकर सबसे कम)। 1955 में भारत ने इसका सर्वे किया और ऊंचाई 8,848 मीटर बताई। 1830 से 1843 तक भारत के सर्वेयर जनरल रहे, अंग्रेज़ कर्नल सर जॉर्ज एवरेस्ट के सम्मान में इस चोटी को माउंट एवरेस्ट नाम दिया गया। एवरेस्ट शिखर की ओर जाने वाले मार्ग का दो-तिहाई भाग वायुमंडल के उस हिस्से में हैं जहाँ ऑक्सिजन का स्तर कम हैं। उपरी ढलानों पर ऑक्सिजन की कमी, तेज हवाओं तथा अत्याधिक ठण्ड के कारण, किसी प्रकार का वानस्पतिक या प्राणी जीवन सम्भव नहीं हैं।

2.K2 (Mount Godwin-Austen)

पर्वत शिखर: K2 (के-टू)
देश: पाकिस्तान (चीन और पाकिस्तान के बीच अन्तराष्ट्रीय सीमा)
ऊंचाई(मीटर में): 8,611 मीटर (28,251 फीट)
प्रथम आरोहण: 31/07/1954 (इटली के लाचेदेल्ली और कोम्पान्योनी)

पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बाल्टिस्तान और चीन के शिनजिआंग की सीमा पर काराकोरम पर्वत श्रंखला में यह चोटी स्थित है। ये चोटी माउंट एवरेस्ट के बाद विश्व की दूसरी उच्चतम पर्वत चोटी है। के2 को माउंट एवरेस्ट की तुलना में सबसे अधिक कठिन और खतरनाक माना जाता है। के2 पर अब तक की 246 लोगों ने चढ़ाई की है जबकि माउंट एवरेस्ट पर 2436 लोगों ने चढ़ाई कर चुके हैं।

3. कंचनजंघा (Kangchenjunga)

पर्वत शिखर: कंचनजंघा
देश: नेपाल (सिक्किम के उत्तर पश्चिम भाग में नेपाल और भारत के बीच सीमा पर)
ऊंचाई(मीटर में): 8,586 मीटर (28,169 फीट)
प्रथम आरोहण: 25/05/1955 (ब्रिटेन के जो ब्राउन और जॉर्ज बैण्ड)दार्जिलिंग से 74 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित कंचनजंघा विश्व की तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। कंचनजंघा नाम की उत्तपत्ति तिब्बती मूल के चार शब्दों से हुई है, जिन्हें आमतौर पर कांग-छेन-दजों-ङ्गा लिखा जाता है। सिक्किम में इसका अर्थ विशाल हिम की पांच निधियां माना जाता है। नेपाल में यह पर्वत कुंभकरन लंगूर कहलाता है।

4. ल्होत्से (Lhotse)

पर्वत शिखर: ल्होत्से
देश: नेपाल (नेपाल, तिब्बत और चीन की सीमा पर)
ऊंचाई(मीटर में): 8,516 मीटर (27,940 फीट)
प्रथम आरोहण: 18/05/1956 (स्विट्ज़रलैंड के फ्रिट्ज लुच्सिंगेर, अर्न्स्ट रिस)ल्होत्से विश्व की चौथी सबसे ऊँची चोटी है जो एवरेस्ट से दक्षिण घाटी से जुडी हुई है। इस शिखर के अगल-बगल दो और शिखर हैं। कंचनजंघा की तरह ही यह भी माउंट एवरेस्ट की पड़ोसी चोटी है।

5. मकालू (Makalu)

पर्वत शिखर: मकालू
देश: नेपाल (नेपाल, तिब्बत और चीन की सीमा पर)
ऊंचाई(मीटर में) : 8,481 मीटर (27,825 फीट)
प्रथम आरोहण: 15/05/1955 (फ्रांस के जीन और लियोनेल टेर्री)मकालू एवरेस्ट विश्व की पांचवीं सबसे ऊँची शिखर है। यह एवरेस्ट से 19 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह अलग-अलग चोटियां हैं जो चार मुखी पिरामिड के समान दिखती हैं।

6. चो ओयू (Cho Oyu)

पर्वत शिखर: चोयु
देश: नेपाल (नेपाल और चीन की सीमा पर)
ऊंचाई(मीटर में): 8,201 मीटर (26,906 फीट)
प्रथम आरोहण: 19/10/1954 (ऑस्ट्रेलिया के हर्बर्ट तिची, जोसफ जोच्लेर, पसंग दवा लमा)समुद्र के स्तर से ऊपर 8,201 मीटर (26,906 फीट) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। तिब्बती में चो ओयू का मतलब ‘मरकत देवी’ है। यह पर्वत तिब्बत-नेपाल सीमा पर माउंट एवरेस्ट की महालांगुर हिमालय से 20 किलोमीटर की खुंबू उप-धारा के पश्चिम में स्थित है।

7. धौलागिरी (Dhaulagiri)

पर्वत शिखर: धौलागिरी
देश: नेपाल
ऊंचाई(मीटर में): 8,167 मीटर (26,795 फीट)
प्रथम आरोहण: 13/05/1960 (स्विस / नेपाली / ऑस्ट्रियाई Kurt Diemberger, A. Schelbert, E. Forrer, Nawang Dorje, Nyima Dorje)उत्तर-पश्चिमी नेपाल में काली नदी के उद्गम के समीप सफेद बर्फ से हमेशा चमचमाने वाली धौलागिरी चोटी नेपाल में है और इस भाग में अनेक हिमानियाँ हैं। यह हिमालय की चार प्रमुख चोटियों में से एक है और किसी समय इसे ही संसार की सर्वोच्च चोटी समझा जाता था। नेपाली में धौलागिरी पर्वत का मतलब (सफ़ेद सुन्दर पहाड़) से है। यह विश्व की सातवीं सबसे ऊँची छोटी है, इस चोटी की चढ़ाई बेहद दुश्वार मानी जाती है

8. मनास्लु (Manaslu)

पर्वत शिखर: मनास्लु
देश: नेपाल
ऊंचाई(मीटर में): 8,163 मीटर (26,781 फीट)
प्रथम आरोहण: 09/05/1956 (जापानी Toshio Imanishi और Gyalzen Norbu टीम द्वारा)समुद्रतल से 8,163 मीटर (26,781 फीट) पर दुनिया का आठवां सबसे ऊँचा पर्वत है, यह नेपाल के पश्चिम मध्य भाग में नेपाली हिमालय में स्थित है। मनास्लु संस्कृत शब्द मनासा से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘बुद्धि या आत्मा’ मनास्लु का अर्थ है ‘पर्वत की आत्मा’

9. नंगा पर्वत (Nanga Parbat)

पर्वत शिखर: नंगा पर्वत
देश: पाकिस्तान (पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र)
ऊंचाई(मीटर में): 8,126 मीटर (26,660 फीट)
प्रथम आरोहण: 03/07/1953 (ऑस्ट्रेलिया के हरमन बुहल)नंगा पर्वत हिमालय पर्वत श्रंखला के सुदूर पश्चिमी भाग में स्थित है। बीसवी सदी के पहले हिस्से में आठ हज़ार मीटर से ऊंचे पहाड़ों में इस एक पहाड़ पर सब से ज्यादा मौतें हुई हैं नंगा पवर्त की चढ़ाई सबसे मुश्किल बताई जाती है, इसे दुनिया का “क़ातिल पहाड़” (Killer Mountain) भी कहा जाता है क्योंकि इसपर चढ़ने वाले बहुत से लोगों की जाने जा चुकी हैं। शिखर का इस्लामी नाम डिमिर है जिसका मतलब है “पहाड़ों के राजा”। यह K2 के साथ-साथ खड़ा हुआ है, आज तक कोई भी सर्दियों के मौसम में इस पर्वत पर चढ़ नही सका है।

10. अन्नपूर्णा (Annapurna)

पर्वत शिखर: अन्नपूर्णा
देश: नेपाल
ऊंचाई(मीटर में): 8,091 मीटर (26,545 फीट)
प्रथम आरोहण: 03/06/1950 (फ्रांस के मौरिस हेर्जोग और लुइस लाचेनल)उत्तर मध्य नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा पर्वत विश्व का दसवां सबसे बड़ा पर्वत है। इस पर चढ़ाई करना दुनिया की सबसे खतरनाक चोटियों पर चढ़ाई करने के बराबर है। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाले आम तौर पर पहले अन्नपूर्णा पर अभ्यास करते हैं

विश्व के अन्य पर्वत शिखर

पर्वत शिखरदेशऊचाई (मीटर)
ग्रेशरब्रमपाकिस्तान8068 मीटर
गोसाईथानचीन8018 मीटर
नंदादेवीभारत7817 मीटर
राकोपोशीपाकिस्तान7788 मीटर
कामेटभारत-चीन7756 मीटर
नाम्वावर्वाचीन7756 मीटर
गुर्लमान्धाताचीन7728 मीटर
तिरिचमीरपाकिस्तान7728 मीटर

Note: ऊपर दी हुई समस्त जानकारी (दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत और उनके बारें में आश्चर्यजनक तथ्य) मैंने इन्टरनेट और गूगल से सर्च करके काफी विश्लेषण और शोध करके जुटाई हैं फिर भी इसमें गलतियों कि सम्भावना हो सकती हैं यदि आपको ऊपर दिए गए किसी भी वाक्य या FACTS में कोई त्रुटि मिले तो कृपया क्षमा करें और comments के माध्यम से अवगत कराएं।

Comments

Top Post

भारत की प्रमुख ऐतिहासिक गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची

MANTRA PRODUCTS - DOWNLOAD

विज्ञान के 120 प्रश्न जो UPSC, UPPSC, SSC में हमेशा पूछे जाते हैं | व्याख्या सहित