भारत की प्रमुख ऐतिहासिक गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची

भारत की प्रमुख ऐतिहासिक गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची-:


भारत की प्रमुख गुफाएं तथा उनके स्थान की सूची: (List of Historic Caves of India in Hindi)

अजंता गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल):
सह्याद्रि पहाड़ी में स्थित 29 गुफ़ाओं (घोड़े की नाल के आकार में) के इस समूह की खुदाई 200 ई. पू. और 7वीं शताब्दी के बीच दो रूपों में की गई थी- चैत्य-5 (मंदिर) और विहार-24 (मठ)। इस घाटी की तलहटी में ‘वाघूर’ नदी बहती है।
अंजता की गुफ़ाओं का मुख्य आकर्षण भित्ति चित्रकारी है। अजंता की गुफाएं प्रमुखतः बौद्ध धर्म (महायान शाखा) द्वारा प्रेरित चित्रकला से ओतप्रोत हैं। इसमें से सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण चित्रों में जातक कथाएं हैं, जो बोधिसत्व के रूप में बुद्ध के पिछले जन्‍म से संबंधित विविध कहानियों का चित्रण करते हैं। यहाँ ब्राह्मण एवं जैन धर्म का भी समावेश होता हैं। गुफा संख्या 16 (मरणासन्न राजकुमारी) एवं 17 (चित्रशाला, निर्माण-हरिषेण द्वारा) ही गुप्तकालीन हैं। अजन्ता में ‘फ़्रेस्को’ तथा ‘टेम्पेरा’ दोनों ही विधियों से चित्र बनाये गए हैं। यूनेस्‍को द्वारा 1983 से अजंता को विश्‍व विरासत स्‍थल घोषित किया गया।
एलोरा गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल):
वर्तमान में इन गुफाओं (चैत्य एवं विहार) की संख्या 71 हैं जिसे 7वीं से 9वीं शताब्दी के बीच बनाया गया जो कि मूर्तिकला तथा भित्तिचित्र के लिए प्रसिद्द हैं।
एलोरा में तीन प्रकार की गुफ़ाएँ हैं:-
  • महायानी बौद्ध गुफ़ाएँ
  • पौराणिक हिंदू गुफ़ाएँ
  • दिगंबर जैन गुफ़ाएँ
एलिफेंटा गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल):
इनमें हिंदू धर्म से संबंधित अनेक मूर्तियां, विशेषकर, शिव की मूर्तियां गुप्तकालीन कला के उत्तम उदाहरण हैं जो कि एलौरा और अजंता की मूर्तिकला के समकक्ष है। इन गुफ़ाओं को घारापुरी के पुराने नाम से जाना जाता है जो कोंकणी मौर्य की द्वीप राजधानी थी। पुर्तग़ालियों ने द्वीप को एलिफेंटा का नाम दिया था।
बाघ गुफाएं:
गुफ़ाएं नर्मदा की सहायक करद या बाघिनी नदी के तट पर और विन्ध्य पर्वत के दक्षिण ढलान पर स्थित हैं। बाघ गुफ़ाओं के चित्रों की शैली अजंता के समान है तथा समकालीन है किन्तु बाघ की कला में अजन्ता के समान केवल धार्मिक विषय ही नहीं हैं, यहाँ पर मानवोचित भावों के चित्रण में वेगपूर्ण प्रवाह भी है। बाघ गुफ़ाओं  के भित्तिचित्रों में फूल, पक्षी व पशुओं का चित्रण विशेष महत्त्वपूर्ण है। गुफ़ा संख्या 2 का सर्व प्रसिद्ध चित्र पद्मपाणि बुद्ध का है जो ‘पाण्डव गुफ़ा’ के नाम से भी प्रचलित है जबकि तीसरी गुफा ‘हाथीखाना’ के नाम से जानी जाती है।
भीमभेटका चट्टानी आश्रय गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल):
ये गुफ़ाएँ चारों तरफ़ से विंध्य पर्वत से घिरी हुईं हैं। इसके दक्षिण में सतपुड़ा की पहाड़ियाँ आरम्भ हो जाती हैं। भीमबेटका गुफ़ाएँ प्रागैतिहासिक काल की चित्रकारियों के लिए लोकप्रिय हैं और भीमबेटका गुफ़ाएँ मानव द्वारा बनाये गए शैल चित्रों और शैलाश्रयों के लिए भी प्रसिद्ध है। गुफ़ाओं की सबसे प्राचीन चित्रकारी को 12000 साल पुरानी माना जाता है। भीमबेटका गुफ़ाओं में प्राकृतिक लाल और सफ़ेद रंगों से वन्यप्राणियों के शिकार दृश्यों के अलावा घोड़े, हाथी, बाघ आदि के चित्र उकेरे गए हैं। 2003 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।
कन्हेरी गुफाएं:
100 से अधिक गुफ़ाएँ संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में स्थित, जो 8वी-9वी शताब्दी की हैं। कन्हेरी चैत्यगृह की बनावट कार्ले के चैत्यगृह से मिलती है। यह बौद्ध धर्म की शिक्षा हीनयान तथा महायान का एक बड़ा केंद्र रहा है।
बराबर गुफाएं:
तीसरी शताब्दी ई.पू. में बराबर व नागार्जुनी चट्टानों को काटकर करवाया गया था। अशोक की प्रमुख गुफ़ाएँ हैं- कर्णचैपार, विश्वझोपड़ी और सुदामा गुफ़ा। चौथी गुफ़ा में 5वीं सदी के मौखरि शासक अनंतवर्मन का लेख अंकित हैं। दशरथ की गुफ़ाओं में लोमश ऋषि की गुफ़ा उल्लेखनीय है। नागार्जुन पहाड़ी की तीनों गुफ़ाओं में अशोक के पौत्र देवानांप्रिय दशरथ के अभिलेख अंकित हैं, जो भिक्षुओं के आजीवक सम्प्रदाय के लिए दी गयी थीं। मक्खलिपुत्त गोसाल ने आजीवक सम्प्रदाय चलाया था।

भारत की प्रमुख गुफाओं की सूची: (List of major caves of India)

गुफाओं के नामशहर/राज्य का नाम
अजंता की गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल)औरंगाबाद, महाराष्ट्र
एलोरा की गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल)औरंगाबाद, महाराष्ट्र
एलिफेंटा की गुफाएं (विश्व विरासत स्‍थल)मुंबई, महाराष्ट्र
कार्लें की गुफाएंभोरघाट, पुणे-मुंबई, महाराष्ट्र
कन्हेरी की गुफाएंमुंबई, महाराष्ट्र
बादामी गुफाकर्नाटक
बाघ गुफाधार, मध्य प्रदेश
आदमगढ़ गुफाहोशंगाबाद, मध्य प्रदेश
भीमबेटका गुफा (विश्व विरासत स्‍थल)रायसेन, मध्य प्रदेश
बराबर गुफागया, बिहार
बोर्रा गुफाएंविशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
उदयगिरी की गुफाएंभुवनेश्वर, ओडिशा
बाघ गुफाएंविध्यांचल पर्वत, मध्य प्रदेश
एडाक्कल गुफाकेरल
वराह गुफाएंकोरोमंडल, तमिलनाडु
माव्समाई गुफाचेरापूंजी, मेघालय
जोगीमारा गुफाछत्तीसगढ़
उदयगिरि और खंडगिरि गुफाएंओडिशा
अमरनाथ गुफाबालटाल, जम्मू और कश्मीर
उंदावली, विजयवाड़ा की गुफाविजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
डुंगेश्वरी गुफाबिहार

Comments

Top Post

MANTRA PRODUCTS - DOWNLOAD

विज्ञान के 120 प्रश्न जो UPSC, UPPSC, SSC में हमेशा पूछे जाते हैं | व्याख्या सहित